Thursday, August 28, 2025
Home चंडीगढ़ अपने गानों को लेकर मुश्किलों में फंसे 2 फेमस पंजाबी सिंगर, पंजाब महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन

अपने गानों को लेकर मुश्किलों में फंसे 2 फेमस पंजाबी सिंगर, पंजाब महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मनोरंजन: पंजाबी सिंगर लगातार अपने नए गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा का विषय बनते रहे हैं। अब इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह और करण औजला अपने नए आये गानों को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों सिंगर्स पर अपने गानों में लड़कियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने सख्त एक्शन की मांग की है।

यह सारा विवाद यो यो हनी सिंह के ‘मिलेनियर’ सांग और करण औजला के “एमएफ गबरू” को खड़ा लेकर हुआ है। दोनों गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही महिला आयोग ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा है। जिसमें दोनों के 2 गानों का जिक्र किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन गानों से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। वहीं उन्होंने 11 अगस्त तक इस बारे में पुलिस से आगे की कार्रवाई से संबंधी रिपोर्ट भी मांगी है।

पंजाब महिला आयोग ने DGP को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को इस संबंध में कानून अनुसार जांच व कार्रवाई करने के आदेश जारी किए जाएं। वहीं इस संबंध में दोनों सिंगरों पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी रिपोर्ट 11 अगस्त को सुबह 11 बजे उनके दफ्तर में पेश की जाए।

You may also like

Leave a Comment