दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: भारत में सुजुकी कंपनी ने आपने मोस्ट पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। मिली जानकारी के अनुसार नए Suzuki Burgaman TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि इसके LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर ही उपलब्ध होगा।

बताया जा रहा है कि सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से Suzuki Burgaman स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स ऐड किये गए हैं। Suzuki Burgaman के लेटेस्ट मॉडल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, इंटीग्रेटिड एलईडी रियर लाइट, की-लैस एंट्री, राइड कनेक्ट एप, 4.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, मल्टी फंक्शन स्टार्टर स्विच 12 इंच व्हील, टेल माउंट फ्यूल कैप 24.6 लीटर बूट स्पेस, पुश बटन स्टार्ट, फ्रंट में स्टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल यूटिलिटी हुक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
वहीं अगर बात करें कीमत की तो दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए होगी। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से और ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। वहीं कंपनी ने जो इसमें LED हेडलाइट और टेल-लैंप सेटअप को रिवाइज किया है, इससे इसे एक नया और स्पोर्टी लुक मिला गया है।
वहीं अब इस स्कूटर में ग्राहक की सुविधा के लिए कंपनी ने पेट्रोल भरवाने की जगह को अब टेल-लैंप के नीचे शिफ्ट कर दिया है, जिससे राइडर को बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए बर्गमैन में अब की-लेस इग्निशन की सुविधा मिलेगी। जिसके चलते नए Suzuki Burgaman में एक मल्टीफंक्शन की-फोब दिया गया है, जिससे सीट, फ्यूल कैप और हैंडल लॉक को ऑपरेट किया जा सकता है।
वहीं कंपनी का यह दावा है कि नए स्टार्टर क्लच की वजह से अब यह स्टार्ट होते समय कम शोर करेगा। साथ ही, इसकी 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (एक्सेलरेशन) को पहले से बेहतर बनाएगी। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों ऑप्शन मिलेंगे।
कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर का मार्किट में सीधा मुकाबला Hero Activa 125, TVS Jupiter 125, Hero Destini 125 जैसे स्कूटर के साथ है।