दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries) आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। व्यापार में नया अनुबंध होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अपना मन लगाकर कार्य करना होगा। अन्यथा आपके द्वारा हुई भूल आपके सब किए कराए पर पानी फिर देगी। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय : दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें।
मिथुन (Gemini) कम व्यय अधिक होगा. सरकारी अधिकारियों का भय लगता रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के कारण विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं। राजनीति में अनुकूल वातावरण ना होने से हताश महसूस करेंगे।
उपाय : गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
कर्क (Cancer) आज का दिन आपके लिए सामान्य सुख उन्नतिदायक रहेगा। अपनी निजी व्यवस्था परिस्थितियों में ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय लें। सामाजिक और गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें।
उपाय : कार्तिकेय जी की पूजा करें।
सिंह (Leo) आज पहले से रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आया तनाव दूर होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेगा। शिक्षा कृषि के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेंगी।
उपाय : सूर्य बीज मंत्र का जाप 108 बार करें।
कन्या (Virgo) आज साहस, पराक्रम को देख विरोधी हक्के-बक्के रह जाएंगे। व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा राजनीतिक व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।
उपाय : आज एक आंवले का वृक्ष लगाए।
तुला (Libra) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में यकायक बाधा आ सकती है। नौकरी छूट सकती है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ थका देगी। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। राजनीति में झूठा आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है। किसी प्रियजन से धोखा मिल सकता है।
उपाय : पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से आपको समर्थन मिलेगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी।
उपाय : आज बांस का पौधा लगाए।
धनु (Sagittarius) आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आई बाधा दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण योजना अथवा अभियान की कमान आपको मिलेगी। किसी लंबी यात्रा अथवा दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय : जूही के फल और फूल पानी में डालकर स्नान करें।
मकर (Capricorn) आज अपराध मुक्त होंगे. कारावास में जाते जाते बच जाएंगे। किसी अन्य के कारण आपके जीवन में आई विषमताएं समाप्त होंगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ संदेश मिलेग। गीत-संगीत से जुड़े लोगों को पारिवारिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे।
उपाय : दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।
कुंभ (Aquarius) आज किसी पुराने अधूरे पड़े कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति साथ मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है।
उपाय : बंदरों को चने खिलाएं।
मीन (Pisces) आज मन में बुरे विचार अधिक आएंगे। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। भोग विलास में आसक्ति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र वाद हो सकता है। किसी अन्य के झगड़े में घुसने से बचें।
उपाय : किसी गरीब बच्चों को किताब कॉपी दान करें।