दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर: जालंधर सहित आज फिर पंजाब भर में पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कस यूनियन कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बीते कल बुधवार को सरकार के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा निकली, जिसके विरोध में आज फिर रोडवेज के कच्चे कर्मचारी बसों को बस स्टैंड पर खड़ा कर हड़ताल पर चले गए हैं। जालंधर में भी रोडवेज कर्मचारी बसों को अड्डे पर खड़ा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी बस आज रूटों पर नहीं जा रही है।

वहीं हड़ताल पर बैठे विक्रमजीत सिंह, जालंधर बल से प्रधान ने कहा कि उन्हें तनखाह तक भी नहीं दी जा रही। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की थी कि किलोमीटर स्कीम पर बसें चलाने का टेंडर रद्द किया जाना चाहिए, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। यही कारण है कि आज वीरवार से उन्होंने फिर चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इस दौरान लॉन्ग और लोकल रुट की बसें बस अड्डे पर ही कड़ी रहेंगी। जबकि जो बसों पहले लॉन्ग रुट पर गई हुई हैं, उनको दोबारा रुट पर नहीं चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को पक्के करने की उनकी मांग को भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की धक्केशाही के कारण स्वतंत्रता दिवस को वह गुलामी दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके साथ ही प्रधान ने यह भी कहा कि पंजाब भर में जहां आप सरकार के नेता कल 15 अगस्त को झंडा लहराने जाएंगे, वहां रोडवेज कर्मचारी कल काले चोले डाल कर उनका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार से हमे सिर्फ मीटिंगें और मीटिंगों में सिर्फ लारे ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह आप सरकार की नाकामी ही है।