दोआबा न्यूज़लाइन
14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भी राष्ट्रपति से हासिल किया पुरस्कार
नई दिल्ली : नई दिल्ली में आज बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।
वीर बाल दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने के चलते ही आज वैभव विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं पाए हैं।
वहीं इस पुरस्कार को हासिल करने वाले बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं। ये सम्मान 2 बच्चों को मरणोपरांत दिया गया। मरणोपरांत पुरुस्कार हासिल करने वाले बच्चों में तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का नाम शामिल है। आज इन दो बच्चों के माता-पिता ने राष्ट्रपति से पुरस्कार हासिल किया।
बताते चलें कि यह वीर बाल दिवस पुरस्कार समारोह गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में हर साल आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे थे जिनके नाम – अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।
गुरु जी के चार साहिबजादों की 26 दिसंबर 1705 को मुगल सेना ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। PM मोदी ने 2022 में गुरु जी के चार साहिबजादों की शहादत का सम्मान करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।


