दोआबा न्यूज़लाइन
शादी के बाद घर पर ही रखी परिवार और कुछ खास दोस्तों के लिए आफ्टर-पार्टी
मनोरंजन: छोटे परदे की प्रमुख और वर्सटाइल भारतीय अदाकारा कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है कि 11 मार्च की शाम अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। कपल ने सिंपल मैरिज का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार इस सीक्रेट मैरिज में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

कपल के इस शादी समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और जोड़े के फैंस उनको सन्देश भेज बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शादी के मौके पर दुल्हन कृतिका कामरा लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अपने इस खास दिन पर कृतिका ने जो साड़ी पहनी है वह उनकी माँ ने गिफ्ट की थी। वहीं दूल्हे गौरव ने अपने स्पेशल डे पर डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जो शाम के माहौल से खूब मेल खा रहा था।
बताया जा रहा है कि कपल द्वारा रजिस्टर्ड मैरिज के बाद घर की छत पर एक आफ्टर-पार्टी रखी गई थी। जिसमें परिवार के लोग, क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे शामिल हुए थे।


