Sunday, September 7, 2025
Home धर्म Daily Horoscope : आज इस राशि बालों को व्यवसाय में नए अवसर मिलने की सम्भावना

Daily Horoscope : आज इस राशि बालों को व्यवसाय में नए अवसर मिलने की सम्भावना

by Doaba News Line

मेष (Aries) – आज का दिन आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।

वृषभ (Taurus) – धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग विशेष रहेगा।

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन (Gemini) – व्यापारियों को नए सौदों से लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों और प्रतियोगियों के लिए समय अनुकूल है। मित्रों का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं।

कर्क (Cancer) – करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं लेकिन सुख की अनुभूति होगी।

उपाय: दूध और चावल का दान करें।

सिंह (Leo) – आज भाग्य का विशेष साथ मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा होगा और यात्रा से लाभ होने की संभावना है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo) – शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में सफलता मिल सकती है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला (Libra) – संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio) – स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति के योग हैं।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु (Sgittarius) – विदेश या दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी निवेश या व्यापारिक सौदे से लाभ होगा। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।

उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाएं।

मकर (Capricorn) – व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा।

उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius) – मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

उपाय: नीले वस्त्र धारण करें।

मीन (Pisces) – भक्ति और अध्यात्म की ओर मन आकर्षित रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोबल और आत्मिक शक्ति में वृद्धि होगी।

उपाय: गंगाजल से स्नान करें।

You may also like

Leave a Comment