दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर के श्री अकाल तख्त साहिब में नंगे पैर हाथ जोड़ कर बड़ी विनम्रता से नतमस्तक हुए। इस दौरान सीएम मान आदेश अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को अपना स्पष्टीकरण देने पहुंचे। सीएम भगवंत मान सचिवालय के अंदर करीब 45 मिनट तक रहे और उस दौरान उन्होंने अपने पर लगे आरोपों का जत्थेदार के सामने स्पष्टीकरण दिया।
वहीं सचिवालय से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री मान मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया के सवालों के जवाब में सीएम मान ने कहा कि मैंने कभी भी अकाल तख्त साहिब को चैलेंज नहीं किया है। मेरी इतनी हिम्मत और औकात नहीं है कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पास जो कुछ शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों की खामियों की शिकायत या मांग आती थी उसका सारा रिकार्ड, लिखित सबूतों के साथ आज मैंने जत्थेदार के पास जमा करवा दिया है। सीएम मान ने यह भी कहा कि पेशी के दौरान जत्थेदार ने यकीन दिलाया है कि पेश किये सभी दस्तावेजों को गौर से देखेंगे।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने श्री अकाल देखत के जत्थेदार के सामने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है, अब आगे इस मामले में जो भी आदेश या फैसले होंगे उन्हें मंजूर हैं।



