दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के मजबूत सशक्तिकरण के लिए शहर के वेस्ट हल्के में बस्ती दानिशमंदा चौक से श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर तक पैदल मार्च कर वंदन यात्रा निकाली। महिला शक्ति ने महिला शक्ति जिंदाबाद,मोदी जी को जय श्री राम, मान सरकार मुर्दाबाद, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजमान हो उठा। इस दौरान आरती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। उन्होंने महिला को परिवार की मुखिया बना कर महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है और मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा सरकार ऐसी है जहां महिला सुरक्षित तो है ही है वह राज्य नशा मुक्ति भी है इसी के साथ, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी है और ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पंजाब में भाजपा सरकार लाओ और प्रदेश को नशा मुक्त बनाओ। इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री शमा चौहान और शालू, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कमलजीत गिल, प्रवीण भारती, सुषमा, पूनम, ज्योति कुमारी, दीपाली बागड़िया, सीमा रानी, नीतीश, कंचन शर्मा, अंजू बाला, कृष्णा, बागशो, शांति, पल्लवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।
जालंधर
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
जालंधर : रेड क्रॉस मार्किट के नज़दीक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में कार पार्किंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान चालक ने रेहड़ी वाले पर हमला किया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस जब चालक को गाड़ी में बिठाकर थाने ले जा रही थी, तो रेहड़ी वालों ने गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई और आसपास खड़े लोगो को गंभीर चोटें आई, वहीं घुसाई भीड़ ने कार का शीशा तोड़ दिया। गौरतलब है कि हंगामा इतना जबरस्दत था की पगड़ी उतारने के आरोप भी लगाए जा रहे है।
मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा ने बताया कि उन्हें प्लाजा चौक के पास रेहड़ी लगाने वाले मिंकु का फोन आया कि उसके साथ मारपीट हुई है। कार सवार एक व्यक्ति आया और गाड़ी पार्क करने लगा, मिंकू ने उसे मना किया तो चालक ने हमला कर दिया। जिसके बाद रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस सबंधी थाना चार के एसएचओ हरदेव सिंह ने कहा कि हंगामे की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
सोमवार की देर रात को चोरों ने मीठापुर रोड पर स्थित गुरु रामदास नगर में स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से करीब 5 से 6 लाख की चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक मोहित कंधारी निवासी अर्बन स्टेट ने बताया कि रोजाना की तरह वह 9:00 बजे अपना गोदाम बंद करके घर गया था। जब सुबह आकर देखा तो गोदाम का गेट खुला हुआ था और अंदर से अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। इसके साथ-साथ वहां से ड्राई फ्रूट की बोरियों और पेटियां भी गायब थी। गोदाम की अलमारी में रखे करीब 2 से ढाई लाख रुपए का कैश भी अपने साथ ले गए।
मौके पर पहुंचे थाना 7 के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर
दोआबा न्यूज़लाईन (आदमपुर/राजनीति)
14 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचेगा फायदा
आदमपुर : लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
इस दौरान सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।
सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।
इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जालंधर के श्री राम चौक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में रन फॉर मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में नारी सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेत्रियों ने भाग लिया। श्री राम चौक से शुरू होकर प्रताप बाग में संपन्न हुई।
इस मौके पर आरती राजपूत ने कहा कि मोदी जी महिलाओ के लिए हमेशा तत्पर रहते है। कई योजनाएं महिलाओ के लिए शुरू की गई है, जिसके कारण महिलाये खुद को और सशक्त बना सके। सुरक्षा की बात करें तो बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है। पंजाब को नरेंद्र मोदी जैसा ही नायक चाहिए। मोदी हे तो सब मुमकिन है।
जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारोबार गिरोह पकड़ा, 5 किलो अफीम सहित तीन गिरफ्तार
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
(पूजा मेहरा) : पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया जो कुरियर एजेंसी के माध्यम से चार देशों में दवाओं की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने पांच किलोग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस रैकेट में कई लोग पिछले तीन साल से सक्रिय हैं और करीब दो क्विंटल अफीम विदेश भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि पता चला है कि जालंधर का मनीष उर्फ मनी ठाकुर इस कार्टेल का लीडर है और यूके में रहता है। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि झारखंड से होशियारपुर और जालंधर के कुरियर संचालकों को अफीम भेजी जाती थी और फिर इसे विदेशों में भेजा जाता था।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के आधार पर, पुलिस ने होशियारपुर से अमन को गिरफ्तार किया, जो दो मोबाइल शोरूम चलाता है क्योंकि वह झारखंड से अफीम की डिलीवरी के लिए प्वाइंट मैन था और उसने होशियारपुर में एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान घर बनाया है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि पुलिस ने जालंधर निवासी सन्नी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी अपनी कुरियर कंपनी है और वह विभिन्न वजन और मात्रा में अफीम को पैक करने का काम करता था। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि अंतिम प्राप्तकर्ता का विवरण और पता होशियारपुर के टांडा निवासी शेजल द्वारा प्रदान किया गया था, जो एक कुरियर सेवा भी चलाता है, और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 5 किलो अफीम भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये तीनों अंतरराष्ट्रीय कुरियर सेवा के जरिये ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में अफीम भेजते थे। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह कार्टेल पिछले तीन वर्षों से सक्रिय है और इसमें सीधे तौर पर शामिल आठ लोगों की पहचान की गई है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी सफेदपोश नौकरियां कर रहे हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में बड़ी संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि अंतिम प्राप्तकर्ता के लगभग 300 पतों का पता लगाया गया है और अंतरराष्ट्रीय कुरियर सेवा की प्रत्यक्ष संलिप्तता की आगे की जांच चल रही है। श्री स्वप्न शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग और भारतीय डाक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
जालंधर बस स्टैंड पर देर रात खूनी टकराव, हमलावरों ने ढाबे से तवा उठाकर सिर पर किये वार
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
जालंधर बस स्टैंड के पास देर रात खूनी झड़प देखने को मिली। जिसमें नशे में धुत करीब पांच हमलावरों ने पान की दुकान चलाने वाले दो भाइयों सहित तीन पर जानलेवा हमला किया। लड़ाई के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पांच नंबर गेट के बाहर पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार ने बताया कि हमेशा की तरह वे देर रात दुकान पर मौजूद था। इस दौरान ऑटो चलाने वाला एक व्यक्ति उनके पास आया, जिसने आते ही बदतमीजी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना सबंधित थाने को दी गई। पुलिस आज सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ अगली कार्रवाई करेगी।
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब / जालंधर ) सतपाल शर्मा (संपादक):
जालंधर में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 युवक हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये हादसा जालंधर जाते वक्त हुआ। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जगदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह करनाल से एक शादी समारोह के बाद कपूरथला की ओर आ रहे थे, जब वह जालंधर रोड पर साइंस सिटी के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके चलते मनजिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो पंजाब पुलिस में कर्मचारी है और दिलप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह जो आरसीएफ कपूरथला में कर्मी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह वासियान आरसीएफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर हो रहा अत्याचार रहेगा मुद्दा
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब / जालंधर ) सतपाल शर्मा (संपादक )
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक कोटकपूरा (फरीदकोट) बाल आश्रम में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री आनन्द श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम, प्रदेश मंत्री श्री मनमीत सोहल एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री राहुल शर्मा जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब, प्रदेश मंत्री मनमीत सोहल ने जालंधर में आयोजित एक प्रेस वार्ता मे बताया , कि आज ABVP देश ही नही बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, आज परिषद न सिर्फ शिक्षा क्षेत्र बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैठक में शिक्षा व समाज से जुड़े दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, पहले प्रस्ताव में पंजाब की वर्तमान शिक्षा स्थिति की समीक्षा की गयी जो कि आजकल बहुत ही दयनीय हालातों से गुजर रही है। दूसरा प्रस्ताव मतांतरण ब्रेन – ड्रेन, ड्रम्स, मुफ्तखोरी की राजनीति, जैविक खेती एवं कानून व्यवस्था समेत अनेक पहलुओं को सम्मिलित करते हुए पंजाब के वर्तमान परिदृश्य के बारें में सर्व स्पर्शी चर्चा हुई। प्रदेश मंत्री मनमीत सोहल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा किया जा रहा है। अधिकांश पीड़ित महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनूसूचित वर्ग की हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं और नाबालिग कन्याओं को चिन्हित कर उनका भयपूर्वक अपहरण कर पार्टी कार्यालय में लाकर अत्याचार और दुराचार के कई मामले सामने आए हैं, जो संपूर्ण मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने कहां कि एबीवीपी भारत की माननीय राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के नेतृत्व में चल रहे सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता सम्पोषित हिंसा और महिलाओं की सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलंब अंकुश लगाए जाने और संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय प्रदान करने की मांग करती है। 5 मार्च को पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में एबीवीपी पूरे पंजाब में पुतला फूंक प्रदर्शन करेगी।
बैठक में अभाविप पंजाब द्वारा गतवर्ष के कार्यों की समीक्षा की गयी और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। अभाविप पंजाब 23 मार्च 2024 को पूरे प्रदेश भर में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीदी दिवस पर महारक्तदान का आयोजन कर 2000 यूनिट रक्त एकत्रित करेगी। पूरे प्रदेश में अभाविप सायबर सिक्योरिटी के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए ई-सुरक्षा नाम से अनेक सेमिनार का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में विधार्थी परिषद पंजाब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और छात्र संघ के बहाली के लिए आंदोलन करेगी। इस प्रेस वार्ता में उपस्थित जालंधर महानगर मंत्री श्री साहिल बेदी ने बताया कि 13 अप्रैल को बैसाखी त्यौहार के अवसर पर विद्यार्थी परिषद प्रदेश स्तर का भांगड़ा बैटल नामक भांगड़ा मुक़ाबला जालंधर में आयोजित कराने जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कु महक ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जागरूक करने के लिए अभाविप पूरे प्रदेश भर में ऋतुमली अभियान चलाएगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान विभाग संयोजक खुशमीत सोहल,जिला संयोजक अनमोल पाहवा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक पारस, हिमांशु,आदर्श, राघव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
सांसद सुशील रिंकू ने फिल्लौर के लोगों को दिया 2.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा
नई सड़कों, अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, आंगनवाड़ी केंद्र, दाना मंडी का नींव पत्थर रखा
गांवों में शहरों जैसा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई
दोआबा न्यूज़लाईन : जालंधर / फिल्लौर (सतपाल शर्मा / संपादक)
सांसद सुशील कुमार रिंकू ने फिल्लौर के लोगों के लिए 2.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। सांसद ने हलके में नई सड़कों, कूड़ा प्रबंधन प्लांट, आंगनवाड़ी केंद्र, दाना मंडी समेत अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लोकसभा सदस्य ने रुड़का कलां गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने 46 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इन कार्यों में स्टेडियम का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण भी शामिल है। इसी प्रकार, उन्होंने गांव कुड़कां में 15 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण और सरकारी स्कूल में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने की आधारशिला भी रखी। इसके बाद उन्होंने बड़ा पिंड गांव का दौरा किया और क्रमशः 24.59 लाख और 42 लाख रूपये की लागत से एक अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीवरेज सिस्टम का नींव पत्थर रखा। इसी प्रकार, नगर और फिल्लौर में उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र और दाना मंडी फिल्लौर की आधारशिला रखी जिस पर क्रमशः 8.52 लाख और 1.12 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
इस मौके पर बोलते हुए सांसद ने कहा , कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस उद्देश्य के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इन कार्यों से इस निर्वाचन क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।
लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य की जनता ने पुरानी परंपराओं को तोड़कर आम आदमी पार्टी को राज्य की कमान सौंपी है, जिसके बाद पंजाब सरकार ने अद्भुत कार्य किये हैं, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार गांवों को शहरों की तरह विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा पहले ही कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने गांवों में नई परियोजनाएं शुरू करके ग्रामीण बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका प्रभारी प्रेम कुमार, स्टीफन कलेर, सरपंच कुलविंदर कौर, सरपंच साधु राम, प्रितपाल, सरपंच हरकमल, सोढ़ी राम, अजविंदर सिंह, परमजीत और संजय अटवाल शामिल थे।