जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर, कई आधुनिक हथियार बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय और विदेश से जुड़े ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल 4 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 4 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि चारों आरोपी ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय थे, जिनका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों पर हत्या सहित कई अन्य आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने और इसके आगे-पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।

वहीं पंजाब पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि संगठित अपराध, ड्रग्स की तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति पर पूरी तरह से कायम हैं।

Related posts

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…