भाजपा नेताओं ने DC वरजीत वालिया का फूलों का गुलदस्ता देकर किया स्वागत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल के नेताओं द्वारा आज माननीय डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और जिले के प्रशासनिक कार्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस स्वागत समारोह में भाजपा जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, एससी मोर्चा पंजाब से परमजीत बग्गा जोहल जी, भाजपा नेता परमजीत कुमार, भाजपा मंडल 5 के नेता नवीब प्रभाकर, दपिंदर सिंह सहित जालंधर सेंट्रल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जालंधर सेंट्रल से कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डीसी वरजीत वालिया के नेतृत्व में जालंधर जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

अंत में सभी भाजपा नेताओं ने डीसी साहब को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत