पंजाब में 31 IPS-PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जालंधर को मिला नया पुलिस कमिश्नर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान 25 IPS और 6 PPS अफसरों सहित कुल 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जालंधर सहित पुरे राज्य के पुलिस विभाग के अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं, इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर (CP) नियुक्त किया गया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को रोपड़ रेंज का DIG लगाया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर और कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र लांबा को SSP संगरूर, चरणजीत सिंह को SSP लुधियाना रूरल, रजवोत ग्रेवाल को SSP विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, अंकुर गुप्ता को SSP फरीदकोट, अश्विनी गोत्याल को SSP फिरोजपुर, वत्सला गुप्ता को SSP एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को SSP अमृतसर रूरल, तुषार गुप्ता को SSP गुरदासपुर, अजय गांधी को SSP तरनतारन, मनिंदर सिंह को SSP रोपड़ और भूपिंदर सिंह को SSP मलेरकोटला लगाया गया है।

Related posts

सरहिंद के पास गुरुद्वारे से लौट रही संगत की बस ट्रक से टकराई, 1 बुजुर्ग की मौत, 15 घायल

नगर निगम हाउस मीटिंग में भारी बवाल, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों का हंगामा

जालंधर में टायर फटने के कारण डिवाइडर से टकराई Verka की गाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला