जालंधर में टायर फटने के कारण डिवाइडर से टकराई Verka की गाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में बुधवार सुबह PAP चौक के पास एक वेरका की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार वेरका की गाड़ी फिल्लौर में सामान छोड़कर जालंधर वेरका मिल्क प्लांट जा रही थी लेकिन PAP से चौक पर अचानक टायर फटने से गाड़ी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत भरी बात यह रही कि हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ और ड्राइवर बाल- बाल बच गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी जाम लग गया।

घटना के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस पार्टी ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से किनारे पर लगाया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी का अचानक टायर फैट गया और गाड़ी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वेरका गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि वह फिल्लौर में सामान छोड़कर आ रहा था और जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट जा रहा था लेकिन रास्ते में गाड़ी का टायर फटने के कारण गाड़ी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान सड़क पर कोई दूसरी गाड़ी नहीं थी जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

Related posts

मेयर वनीत धीर ने दी जालंधर नॉर्थ में विकास कार्यों को रफ्तार, वार्ड-80 में गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन

जालंधर के लक्की खोखा हत्या मामले में ACP सेंट्रल ओंकार बराड़ का बयान आया सामने

Daily Horoscope : कुंभ राशि वालों को आज नए विचार और नई योजनाएं लाभ दे सकती हैं, करें ये उपाय…