मानव सहयोग स्कूल का मैदान पर अनोखा जलवा: फुटबॉल टूर्नामेंट में ‘क्लीन स्वीप’, दोनों ट्रॉफियां जीतीं

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: खेल के मैदान से जालंधर के मानव सहयोग स्कूल के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में 16 से 17 अप्रैल तक आयोजित विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट में मानव सहयोग स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का लोहा मनवाते हुए दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया है।

अंडर-17 वर्ग में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें मानव सहयोग स्कूल की टीम ने फाइनल मैच में विक्ट्री अकादमी को कड़े मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में भी 16 टीमों में से मानव सहयोग स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में विक्ट्री अकादमी को 1-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के चेयरमैन एस. के. शर्मा , उनके साथ सुनील शर्मा और प्रिंसिपल सपना कुमार ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। यह जीत स्कूल की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का प्रतीक है।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान