जालंधर के नए CP आईपीएस गुरप्रीत भुल्लर ने संभाली कमान, जिले में पहले भी दे चुके है सेवाएं

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर (CP) के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पहली परिचय बैठक की और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से नए पुलिस कमिश्नर का स्वागत किया। वहीं अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी।

गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर जालंधर में 2018 से 2021 तक पुलिस कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं निभा चुके है। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस कमिश्नर लुधियाना और आईजीपी बॉर्डर रेंज, आईजीपी, डीआईजी एंटी गैंग टास्क फोर्स (एजीटीएफ), डीआईजी रूपनगर रेंज और पंजाब के विभिन्न जिलों में एसएसपी पद पर बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। शानदार सेवाओं के लिए उन्हें प्रेसिडेंट मेडल फॉर गैलेंट्री, पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और यूनियन होम मिनिस्टर स्पेशल ऑपरेशन मेडल जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर आईपीएस (IPS) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस बलों के साथ अपने व्यापक अनुभव और जान-पहचान के साथ, यह उम्मीद है कि जालंधर पुलिस कमिश्नरेट का कामकाज और मजबूत होगा। पुलिस लोगों के स्वास्थ्य को ओर मजबूत करने, अपराधों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहल कर पाएगी।

Related posts

जालंधर उत्तरी विधानसभा में आरती राजपूत के नाम की चर्चा तेज, BJP टिकट की दावेदारी में उभरता नया चेहरा

सी.सी सीमेंट से बनेगी बनेगी जालंधर मंडी रोड की सड़क, प्राण नाथ बत्रा ने किया उद्घाटन

महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मेहर चंद के प्रिंसिपल ने दिया विशेष लेक्चर