जालंधर उत्तरी विधानसभा में आरती राजपूत के नाम की चर्चा तेज, BJP टिकट की दावेदारी में उभरता नया चेहरा

दोआबा न्यूज़लाइन

समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के दम पर आरती राजपूत ने बनाई पहचान

जालंधर: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है और जालंधर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई चर्चित नामों पर चर्चा हो रही है, वहीं इस बीच समाजसेविका एवं भाजपा नेता आरती राजपूत का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में तेजी से उभर रहा है।

आरती राजपूत पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और समाज के जरूरतमंद वर्गों, महिलाओं तथा आम लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रही हैं। मानव अधिकारों के क्षेत्र में उनके कार्यों और सामाजिक गतिविधियों ने उन्हें शहर में एक अलग पहचान दिलाई है। भाजपा में भी अपनी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक योगदान और जनसंपर्क के माध्यम से वह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनसेवा को प्राथमिकता देने वाली आरती राजपूत की जालंधर उत्तरी क्षेत्र में सक्रियता को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं बढ़ रही हैं। पार्टी कार्यक्रमों से लेकर सामाजिक गतिविधियों तक उनकी भागीदारी और लोगों के बीच निरंतर संपर्क उनकी राजनीतिक दावेदारी को नई दिशा दे रहा है।

जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में महिला नेतृत्व को लेकर भी लोगों में सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। ऐसे में आरती राजपूत जैसी सक्रिय महिला नेता का नाम सामने आना राजनीतिक समीकरणों को नया आयाम दे सकता है।

अब सभी की नजरें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जालंधर उत्तरी से उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी क्या फैसला लेती है। क्या पार्टी इस बार एक सक्रिय महिला नेतृत्व को मौका देकर महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को जमीन पर उतारेगी? यह आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल आरती राजपूत का नाम जालंधर उत्तरी की राजनीतिक चर्चाओं में तेजी से जगह बना रहा है।

Related posts

सी.सी सीमेंट से बनेगी बनेगी जालंधर मंडी रोड की सड़क, प्राण नाथ बत्रा ने किया उद्घाटन

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, शरद पवार का पावरगेम-बदल सकते है अपना पाला?

महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मेहर चंद के प्रिंसिपल ने दिया विशेष लेक्चर