जालंधर के इस इलाके में चली अंधाधुंध गोलियां

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में गोली चलना अब मामलूी सी बात है। इसी कड़ी में बीती रात गुरु नानक नगर इलाके में सरेआम फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज ने इलाके में दहशत मचा दी। मिली जानकरी के अनुसार बाइकों पर आए बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायर किए। इसके बाद उन्होंने 4 गोलियां दाल व्यापारी के घर के बाहर खड़ी महिंद्रा XUV गाड़ी पर चलाई गईं। जबकि, 2 फायर हवा में किये।

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। पारिवारिक सदस्यों ने हमले के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को मौके से गोलियों के 6 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस दौरान गुरु नानक नगर के रहने वाले साहिल खन्ना ने कहा कि फायरिंग से पहले करीब 6 नकाबपोश व्यक्ति उसके घर के सामने पहुंचे थे। उन्होंने आवाज लगाकर गाड़ी साइड करने को कहा था। उनमें से दो युवकों ने मुख्य द्वार पर आकर साहिल से बात की। वे मकान शिफ्ट करने की बात कह रहे थे। इसके लिए उन्होंने साहिल को उसकी गाड़ी साइड में करने को कहा। इसके बाद मुझे शक हुआ और मैंने बोला कि जब ट्रॉली आएगी तो गाड़ी साइड हो जाएगी। इतना बोल कर मैं घर के अंदर आ गया। महज 2 मिनट बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही बाइक सवार तुरंत लौटे और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Related posts

जालंधर में मेडिकल स्टोर पर देर रात चोरों का धावा, गल्ले में पड़ा कैश ले फरार हुए चोर

DAILY HOROSCOPE : वृषभ राशि वाले को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, करें ये उपाय…

जालंधर में डिवाइडर से टकराकर पलटा Verka का कैंटर, सड़क पर बिखरा दूध ही दूध