दिल्ली के चावड़ी बाजार में भरभराकर गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में दबने से 2 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह अचानक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अभी कई लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

बिल्डिंग गिरने के बाद बाद मौके पर अचानक अफरा- तफरी और चीख- पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग, NDRF, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमों ने पहुंचकर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। राहत भरी एक बात यह भी है कि बिल्डिंग गिरने के कारण आसपास की किसी बिल्डिंग को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है।

वहीं हादसे की जानकारी देते हुए एक चश्मीद ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत पिछले 3-4 महीने से बन रही थी। इमारत में तीन-चार लिंटर डाले जा चुके थे और जो सभी आज सुबह एक साथ गिर गए। जब बिल्डिंग गिरी तो हमें तेज आवाज सुनाई दी। घटना के बाद एक शव को मलबे से बाहर निकालते हुए देखा गया है।

Related posts

PM मोदी कल करोड़ों की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

पति बना राक्षस!, पत्नी पर हथौड़े से किया हमला

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रदर्शित होंगे