दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से फिर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के शहादरा के विवेक विहार में मंगलवार सुबह एक 2 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति और बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद
इलाके में अचानक अफरा- तफरी मच गई।
वहीं बिल्डिंग गिरने के बाद मकान के मलबे में दबे 7-8 लोग लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है।
ANI रिपोर्ट के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्वाला नगर इलाके में एक पुराना मकान ढह गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और 7-8 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में तीन महीने के एक बच्चे की जान चली गई।