किसानों ने हाईवे किया बंद, राहगीरों को हो रही परेशानी

दोआबा न्यूज़लाइन

होशियारपुर : किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गन्ने के दाम बढ़ाने और बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर किसान सड़कों पर उतर गए है। पिछले तीन दिनों से शुगर मिल के सामने धरने पर बैठे किसानों ने जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के एक तरफ के हिस्से (जालंधर की ओर जाने वाले मार्ग) पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान किसानों ने हाइवे को पूरी तरह बंद कर दिया है। हाइवे बंद होने के कारण आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक किसानों का कहना है कि हर बार सरकार हमारे साथ झूठे वायदे करती है। लेकिन अब हमने तय कर लिया है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, धरना ऐसे ही जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर किसान बीते तीन दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से मिल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कोई हल न निकलने के कारण हाइवे को जाम कर दिया गया।

धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया जाता और उनकी बकाया राशि जारी नहीं की जाती, तब तक जालंधर जाने वाला यह मार्ग बंद रहेगा। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो हाइवे को दूसरे तरफ से भी बंद कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Related posts

पूर्व मंत्री अरोड़ा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग-बेनामी संपत्ति से जुड़ा मामला

पिता बना कातिल!, अपनी ही बेटी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

होशियारपुर में सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार