लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद, संसद सदस्यों और पूर्व सदस्यों ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा अध्यक्ष की X पर Post

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 19 नवंबर, 1987 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में किया गया था।

Related posts

BREAKING: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा परिवार का विस्तार, AAP और SAD के कई नेता BJP में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर कैंट से सरबजीत मक्कड़ ने दावा किया पेश, पार्टी भीतर चर्चा का नया आधार शुरू

PM मोदी 19 नवंबर को फिक्की की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन