BREAKING: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा परिवार का विस्तार, AAP और SAD के कई नेता BJP में शामिल

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फिर से एक बार कुछ नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पंजाब में भाजपा परिवार का विस्तार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। इन सब को हरियाणा के सीएम नायब सैनी और बीजेपी पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी ज्वाइन करवाई है। इस दौरान मोगा से नवदीप सिंह संघा, लुधियाना से सुरेंद्र पाल चौहान और संगरूर के लहरागगा हार्दिक नयन अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार लुधियाना की आत्म नगर विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्विंदर सिंह चौहान भी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। वहीं नवदीप सिंह संगा के साथ AAP पार्टी के संस्थापक सदस्य और हलका मोगा के इंटेलेक्चुअल विंग के इंचार्ज मनदीप सिंह गिल तथा पार्टी के पूर्व बीसी विंग जिला प्रधान मनप्रीत सिंह रिंकू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

वहीं भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से पंजाब में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। मोगा और लुधियाना में इन नेताओं के अपने-अपने समर्थक समूहों के साथ शामिल होने को भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

BREAKING : PCS मेन्स की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर कैंट से सरबजीत मक्कड़ ने दावा किया पेश, पार्टी भीतर चर्चा का नया आधार शुरू