दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब : पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की PCS मेंस परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए PCS मेन्स के एग्जाम पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुतबिक़ PCS मेंस परीक्षा के रिजल्ट में कथित धांधली को लेकर विभिन्न अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 19 नवम्बर (आज) यह आदेश दिया, जो कि पंजाब सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। इस बाबत हाईकोर्ट ने सारा रिकार्ड भी सीलबंद मांगा है।
गौरतलब है कि पंजाब PCS की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 4 नवंबर को घोषित किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 331 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं। परीक्षा परिणाम के बाद 751 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन परीक्षा को लेकर मोड़ उस समय आया जब परीक्षा में सफल नहीं हो सके कुछ अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए अदालत में याचिकाएं दायर कीं थी। इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।