जालंधर : नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, जल्द पक्के होंगे मुलाजिम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : नगर निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल आज खत्म हो गई है। भर्ती और स्टाफिंग से जुड़ी लंबित मांगो को लेकर निगम की कई यूनियनें सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

जानकारी देते हुए एससी कमीशन के चेरयरमैन चन्दन ग्रेवाल ने कहा की कर्मचारी 19 तारीख से हड़ताल पर चल रहे थे। हड़ताल के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर को साफ़ किया गया था, जिसके लिए कर्मियों का स्वागत है। आगे ग्रेवाल ने कहा कि मांगो को लेकर मेयर और निगम कमीशन ने आश्वासन दिया है, जिसको देखते हुए हड़ताल ख़त्म की गई है। इस दौरान कर्मियों को रेगुलर करने के लिए पत्र भी जारी किये जा रहे है। वहीं कर्मियों की सेलरी में भी बढ़ोतरी की गई है। मेयर वनीत धीर के साथ हुई विशेष बैठक में 1196 कर्मियों की भर्ती को लेकर भी बातचीत की गई, इस दौरान मेयर ने कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दिखाए।

जालंधर में निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- राज्य सरकार और निगम प्रशासन ने की वादाखिलाफी

जालंधर : पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में सफाई कर्मचारियों व सैनिटरी सुपरवाइजर्स के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आज नगर निगम परिसर में कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जानकारी देते हुए नगर निगम सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी ने कहा कि कई बार सरकार को अल्टीमेटम दे चुके है, और धरना देकर काम भी ठप्प रख चुके है, लेकिन अभी तक कई लंबित मांगे पूरी नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को अपने रोजमर्रा के काम और बुनियादी हक लेने के लिए भी सड़कों पर उतरकर धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। 1196 कर्मियों की भर्ती का मामला अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि दूसरी ओर सरकारी मशीनरी को कथित तौर पर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिस कारण कई कर्मचारी काम से वांछित रह रहे है।

प्रधान ने राज्य सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाय। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल को करीब 10 से 12 कर्मचारी यूनियनों का सीधा समर्थन प्राप्त है। इसीलिए सरकार को हमारी मांगे अब माननी होगी।

सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगो में मुख्यरूप से 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बकाया। इसके अलावा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 20,500 रुपए न्यूनतम वेतन लागू करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने जैसी मुख्य मांगें है।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु