नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : कांग्रेस भवन जालंधर में राजिंदर बेरी जिला अध्यक्ष और अवतार सिंह जूनियर हेनरी विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नगर निगम हाउस मीटिंग में हमारी आवाज दबा दी गई। अपने-अपने वार्ड की समस्याएं बताने का मौका भी नहीं दिया गया। आप के बनाये गए वार्ड इंचार्जों की बात ज्यादा अधिकारी सुनते हैं। सीवर की कई शिकायतें हैं, पीने का पानी गंदा आ रहा है, ज्यादातर वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि मेयर के पास हमारी कई मांगें थीं। लेकिन हाउस मीटिंग में सिर्फ प्रस्ताव पास करवाने की कोशिश की गई। सभी प्रस्ताव “पास” कहकर पास कर दिए गए और विपक्षी पार्टियों के पार्षदों को बोलने का मौका तक नहीं दिया गया। इस मौके पर गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ, सलिल बाहरी, डॉ. जसलीन सेठी, परमजीत सिंह पम्मा, नीरज जस्सल, निर्मल कुमार, नवदीप जरेवाल, जतिंदर जोनी, विकास तलवार, दविंदर शर्मा बॉबी, हरप्रीत वालिया, सुखविंदर कुमार मौजूद रहे।

Related posts

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में हुईं शामिल

जालंधर : संस्कृति KMV स्कूल में सहोदया अंतर-विद्यालय अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का भव्य आयोजन