जालंधर में मेडिकल स्टोर पर देर रात चोरों का धावा, गल्ले में पड़ा कैश ले फरार हुए चोर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में चोरों-लुटेरों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला बुधवार देर रात बस्ती गुजां रोड पर बाबा बालक नाथ मंदिर के करीब एक मेडिकल स्टोर में चोरी का सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर देर रात वरुण मेडिकल स्टोर का शटर और दरवाजे के ताले तोड़कर गल्ले में पड़ा कैश लेकर फरार हो गया। चोरी की सूचना एक ऑटो वाले ने वरुण मेडिकल स्टोर के मालिक को दी, जिसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचा।

पंडित दुकानदार के अनुसार बुधवार देर रात 2 से 2:30 बजे के करीब चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान में रखा 20 से 25 हजार का कैश लेकर वहां से फरार हो गए । दुकानदार के अनुसार उन्हें एक ऑटो वाले ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टुटा हुआ है। ऑटो वाले की सूचना पर पीड़ित दुकानदार मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो वहां का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। दुकानदार का यह भी आरोप है कि उनके सूचित करने के बाद भी पुलिस 1 से 1:30 घंटे के बाद मोके पर पहुंची है। अब पुलिस आगे गली मैं लगे कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मामले की जाँच कर रही है।

Related posts

Daily Horoscope: धनतेरस पर आज इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, अवश्य करें ये उपाय…

GNA यूनिवर्सिटी में ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन, युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम ने लापता बच्चा ढूंढ़कर सही सलामत माता-पिता को सौंपा