पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का मैदानी इलाकों में असर, अगले 2 दिन घनी धुंध का Alert

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पहाड़ी इलाकों में हो रही ताजा बर्फ़बारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है। मैदानी इलाकों में भी अब सुबह और शाम को ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक पंजाब के कई इलाकों में घनी धुंध भी पड़ सकती है। हालांकि अभी तक 26 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं हैं।

राज्य में अभी दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच रहा है, लेकिन तड़के सुबह और शाम को पारा तेजी से नीचे आ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा माना जा रहा है। फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में 21.4 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया।

वहीं अगर मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 से 3 दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी आ सकती है। इसके चलते सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने की संभावना भी है। मौसम में इस बदलाव के पीछे हवाओं की दिशा में परिवर्तन भी अहम माना जा रहा है। वहीं 22 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Related posts

BREAKING: पंजाब-राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को ED का समन, 25 नवंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

BREAKING: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा परिवार का विस्तार, AAP और SAD के कई नेता BJP में शामिल

AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत