BREAKING: पंजाब-राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को ED का समन, 25 नवंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब- राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मालिक (चांसलर) सतनाम संधू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार नामित राज्यसभा संसद सतनाम संधू को ED ने एक मामले में समन भेजा है। इस समन के मुताबिक सतनाम संधू को दिल्ली स्थित ED दफ्तर में 25 नवंबर को पेश होना है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ED द्वारा सांसद से Vuenow ग्रुप के फंड को लेकर पूछताछ की जाएगी। ED सूत्रों के अनुसार यह भी पता लग पाया है कि संधू को इस ग्रुप की कंपनियों से कुछ फंड मिले हैं, जो पोंजी स्कीम को लेकर एजेंसी के जांच के दायरे में शामिल हैं। सतनाम संधू को ED ने इस लेन-देन की प्रकृति और मकसद को वेरिफाई करने के लिए बुलाया है। ED ने उन्हें किसी भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किसी सीधी भूमिका के लिए समन नहीं भेजा है। वह आरोपी नहीं हैं, बल्कि इस सम्बन्ध में सिर्फ पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।

बताते चलें कि पंजाब राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। वह फिरोजपुर के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं।

Related posts

BREAKING: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा परिवार का विस्तार, AAP और SAD के कई नेता BJP में शामिल

AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत

CM सैनी की रूस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, उन्नत ड्रोन तकनीक में भारत-रूस संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं पर चर्चा