गुरु की वाणी में रंगा जालंधर, श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : महानगर में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की।

यह नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन द्वारा आयोजित किया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में मोहल्ला गोबिंदगढ़ से इसकी शुरुआत हुई। शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे एस.डी. कॉलेज, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, मिलाप चौक, फागवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा, रैनक बाजार और आसपास के निर्धारित मार्ग से गुजरने के बाद यह वापस गुरुद्वारा दीवान अस्थान में ही संपन्न होगा। इस दौरान सिख नौजवानों ने चौराहों पर तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।

गौरतलब है कि नगर कीर्तन में बेहद खास और मनमोहक नजारा देखने को मिला। वहीं, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने परेड के जरिए पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।

Related posts

जालंधर के 2 भाईयों की ग्रीस में हत्या, 18 दिन बाद पंजाब पहुंचा शव

जालंधर में निकलेगी ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स बाइक रैली, युवाओं को किया जाएगा जागरूक