पूर्व MLA जलालपुर की घर वापसी के बाद कांग्रेस का बढ़ा कद, वड़िंग ने किया था सस्पेंड

दोआबा न्यूज़लाइन

पटियाला : पंजाब प्रधान परगट सिंह को राज्य की डोर सौंपने का फैसला कई हद तक सही माना जा रहा है, क्योकि पंजाब प्रधान बदलने के बाद पंजाब में पुराने कांग्रेसी नेताओं की वापसी हो रही है। इसी कड़ी में घनौर से पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर की घर वापिसी हो गई है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधान रहते हुए उन्हें 3 साल के लिए सस्पेंड किया था।

बताते चले कि राजपुरा से पूर्व MLA हरदयाल कंबोज के भाजपा जॉइन करने के बाद पार्टी में हलचल मच गई थी, क्योकि जलालपुर कंबोज के नजदीकी रिश्तेदार हैं। ऐसे में उनके भी पार्टी छोड़ने का डर बना हुआ था, जिसके तहत यह फैसला लिया गया।

पंजाब कांग्रेस ने 1 अगस्त 2026 को जलालपुर के खिलाफ तीन साल के निलंबन का आदेश जारी किया था। मदन लाल जलालपुर ने इसी साल पंजाब कांग्रेस में पैदा हुए विवाद के बीच INC महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब तत्कालीन प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी कथित टिप्पणियों को लेकर कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। उनका जवाब उपयुक्त न पाए जाने के कारण उन्हें तीन साल के निलंबित कर दिया गया था।

Related posts

AAP विधायक लाडी ढोस को ED का समन, मोगा से महिला MLA भी पति समेत तलब

पंजाब के इन शहरों में किसानों का बड़ा आंदोलन, पढ़ें

6वीं बार SGPC प्रधान बने एडवोकेट धामी, कार्यकारिणी में शामिल 2 महिलाएं