पंजाब के इन शहरों में किसानों का बड़ा आंदोलन, पढ़ें

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के चार बड़े शहरों में रैली आयोजित करेगा। जिनमें पटियाला, बठिंडा, जालंधर और अमृतसर शामिल है। इन रैलियों में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की लुधियाना जिला इकाई के किसान शामिल होंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक किसान यूनियन का कहना है कि रैलियों के माध्यम से केंद्र और पंजाब सरकार से किसान आंदोलन के दौरान मानी गई मांगें लागू करने की मांग की जाएगी। ताकि किसानों का हक़ मिल सके।

मुख्य मांगो में सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी, नई कृषि नीति लागू करना, बिजली एक्ट और प्रदूषण एक्ट रद्द करना शामिल है। वे लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा देने और पंजाब के पानी का मामला रिपेरियन कानून के अनुसार हल करने की मांग भी उठाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ललतों, करमजीत सिंह काउंके, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह लोधीवाल, अजीत सिंह धांदरा, हरबंस सिंह बीरमी, तरसेम सिंह बस्सूवाल, सरबजीत सिंह धूड़कोट, जसपाल सिंह ग्रेवाल आंडलू, लखविंदर सिंह पखोवाल और कुलदीप सिंह रत्तोवाल सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Related posts

भारत-अमेरिका के बाद कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा ₹1.62 करोड़ का इनाम, मोस्ट वांटेड घोषित

विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर में डेरा ब्यास प्रमुख की सियासी नेताओं से मुलाकातें चर्चा में

BREAKING : PCS मेन्स की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश