6वीं बार SGPC प्रधान बने एडवोकेट धामी, कार्यकारिणी में शामिल 2 महिलाएं

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के वार्षिक चुनावी इजलास में शुक्रवार को आज फिर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रधान बनाया गया है। धामी को लगातार छठी बार यह जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही रघुजीत सिंह विरक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उपप्रधान और गुरप्रीत सिंह झब्बर को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। वहीं कार्यकारिणी समिति के चुने गए 11 सदस्यों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रधान बनाए जाने के आसार पहले से ही थे। चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के खेमे में पूरा आत्मविश्वास नजर आया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि नई टीम का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि प्रधान पद के लिए पहले बीबी जागीर कौर का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को फिर से एक बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं 6वीं बार SGPC कमेटी के प्रधान बनने पर हरजिंदर सिंह धामी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की कि सभी पदाधिकारियों पर मेहर रखें, ताकि सभी कौम के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करें और सिख कौम की चढ़दी कला के लिए पहले की तरह आगे भी तत्परता से कार्य करते रहें।

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर में डेरा ब्यास प्रमुख की सियासी नेताओं से मुलाकातें चर्चा में

जालंधर में कांग्रेस लीडरशिप ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया भारत की पहली महिला PM इंदिरा गांधी का जन्मदिन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि