पंजाब के IPS और IAS अधिकारियों सहित 7 को ED ने भेजा समन, DIG भुल्लर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: पंजाब में इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी करवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के 7 अधिकारियों को ED ने समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। जिनमें 3 IPS, एक IAS और एक PPS अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

समन के मुताबिक ई.डी. ने सभी अधिकारियों को 23 से 27 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। जिन अधिकारियों को समन भेजे गए हैं उनमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और फाजिल्का के एस.एस.पी. का नाम भी शामिल है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार यह कार्रवाई डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।

ED की टीम द्वारा भेजे गए सामान में कुमार राहुल को 23 नवंबर को ई.डी. के सामने पेश होना होगा। वहीं आनंद सागर शर्मा और अरुण सेखड़ी को 25 नवंबर, नीरू कत्याल, गगन अजीत और गुरप्रीत सिक्का को 26 नवंबर को तलब किया गया है। इसके अलावा ED ने अन्य अधिकारियों को 27 नवंबर को पेश होने के आदेश जारी किए हैं।

Related posts

AAP विधायक लाडी ढोस को ED का समन, मोगा से महिला MLA भी पति समेत तलब

द रेवेन्यू पटवार यूनियन (तहसील जालंधर-2) में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, मिली कई जिम्मेदारियां

GNA यूनिवर्सिटी ने शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ पुरस्कार समारोह का किया आयोजन