AAP नेता लकी ओबरॉय के भाई पर हमला मामला, ADCP-2 ने बयान जारी कर हमले की जानकारी को नाकारा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के आप नेता लकी ओबरॉय के भाई पर हमले की एक खबर सामने आ रही है। खबर में आप नेता के भाई दावा कर रहे हैं कि उनपर उनके भाई के हत्यारों ने हमला किया है। लेकिन अब पुलिस का बयान सामने आया है जिसमें जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लकी ओबेरॉय के भाई पर कथित हमले और उनकी जान को खतरा होने का दावा कर रहे हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह मामला एक साधारण रोड एक्सीडेंट से जुड़ा है। इस एक्सीडेंट के बाद दो पार्टियों में आपसी झगड़ा हो गया था। एक्सीडेंट के दौरान दूसरी पार्टी की गाड़ी को भी थोड़ा नुकसान हुआ है।

सुनें क्या बोली ADCP -2 माधवी शर्मा-

https://www.facebook.com/share/r/157TZ9gj9Rj/

उन्होंने साफ किया कि मामले में हमले या इसके पीछे किसी साजिश के बारे में कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब इस मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। आगे उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की।

आगे इसके साथ ही उन्होंने पूरी पत्रकार कम्युनिटी से भी अपील की कि वे कोई भी खबर चलाने या आगे शेयर करने से पहले उसे वेरिफाई कर लें, ताकि बिना तथ्यों के गलत जानकारी न फैले।

जालंधर में AAP नेता के परिवार पर हमले की कोशिश, जानें पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के नेता मृतक लकी ओबेरॉय की हत्या का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। क्योकि बीती रात लकी के
परिवार पर हमले की कोशिश की गई। एक्टिवा सवार 3 हमलावरों ने उनके छोटे भाई दमन ओबेरॉय पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया, और गलतफहमी में पास खड़ी दूसरी इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़ गए।

जानकारी के मुताबिक रमन ओबेरॉय ने बताया कि दमन अपनी गाड़ी से उतरकर दफ्तर के अंदर गए थे कि पीछे से एक्टिवा सवार 2 से 3 हमलावर आ गए और गाड़ी पर हल्ला बोल दिया, लेकिन आरोपियों ने गलती से मेरी गाड़ी के पास खड़ी गाड़ी पर पत्थर बरसाए और शीशे तोड़े।
इसके बाद हमलावर मौके पर एक्टिवा (नंबर PB08-FS-0458) छोड़कर फरार हो गए।

इस दौरान रमन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान उठाये। उन्होंने कहा कि पहले भी रेकी और जान से मारने की धमकियां मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन अभी तक उन शिकायतों का कोई भी हल नहीं निकला। आगे वह बताते है कि उनके बड़े भाई लकी ओबेरॉय की 6 फरवरी को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रमन इस हत्याकांड के मुख्य चश्मदीद गवाह हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कोई भी सुरक्षा नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

AAP विधायक लाडी ढोस को ED का समन, मोगा से महिला MLA भी पति समेत तलब

द रेवेन्यू पटवार यूनियन (तहसील जालंधर-2) में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, मिली कई जिम्मेदारियां

GNA यूनिवर्सिटी ने शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ पुरस्कार समारोह का किया आयोजन