दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : दीपावली के दिन गांव राओवाली की पटाखा मार्केट में कुछ ऐसा हुआ, जिसको देखकर सभी दंग रह गए। जी हां बिलकुल रविवार देर रात पटाखा खरीदने आए 2 गुटों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ भी चले। विवाद का वीडियो मोबाइल फोन में कैप्चर हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी राहुल के मुताबिक, त्योहार के कारण राओवाली गांव के पटाखा मार्केट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान पटाखों की खरीदारी या रास्ते को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई। हंगामे के दौरान मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद खरीदारी करने आए लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर हटने लगे। काफी देर तक पटाखा मार्किट में काम बांधित रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।