Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें, पढ़ें राशिफल…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पुराने निवेश से लाभ की उम्मीद हो सकती है।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन राशि: आज बातचीत और संपर्कों से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि: मन थोड़ा भावुक रह सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

सिंह राशि : मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। अहंकार से बचें।
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि : आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साझेदारी के कामों में लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: माता दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। गुप्त शत्रुओं और विवादों से सावधान रहें।
उपाय: शिवजी के सामने घी का दीपक जलाएं।

धनु राशि : विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। यात्रा के योग हैं।
उपाय: विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि: नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें।

कुंभ राशि: नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएं।

मीन राशि: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक सोच रखें।
उपाय: भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं।

आज का विशेष ज्योतिषीय उपाय

भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
माता-पिता का आशीर्वाद लें।
जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्तु का दान करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

जालंधर के पटाखा मार्केट में विवाद, जमकर बरसे लात-घूंसे

नशे के कारण बुझे घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं : अशोक सरीन हिक्की

PCMSD कॉलेज में 2 दिवसीय ‘दीवाली फिएस्टा 2026’ का आयोजन