नशे के कारण बुझे घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं : अशोक सरीन हिक्की

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने अपने जिले के निवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर अपने घरों में एक दीपक उन युवाओं की याद में अवश्य जलाएं, जिनकी जिंदगी नशे की भेंट चढ़ गई। दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर वाहेगुरु के समक्ष अरदास करें कि पंजाब से नशे का अंधकार दूर हो और भविष्य में किसी भी मां की गोद नशे के कारण सूनी न हो।

दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नशे ने प्रदेश के अनेक युवाओं का जीवन बर्बाद कर दिया है और कई परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। नशे के कारण अपने बेटों को खोने वाली माताओं का दुख पूरे पंजाब का दुख है।

उन्होंने कहा कि दीपावली की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होगी, जब हम समाज के जरूरतमंद और दुखी लोगों के साथ अपनी खुशियां सांझा करेंगे। उन्होंने पंजाबवासियों से नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने तथा प्रदेश की प्रगति और चढ़दी कला के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Related posts

PCMSD कॉलेज में 2 दिवसीय ‘दीवाली फिएस्टा 2026’ का आयोजन

संस्कृति KMV स्कूल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का पावन पर्व

DC ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा की दिवाली की खुशियां