दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: दीवाली की रात जालंधर के निजातम नगर में एक घर में त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार शहर के निजातम नगर स्थित गली नंबर-6 में एक घर में भयंकर आग लग गई। आगजनी की वजह से घर में मौजूद एक बुजुर्ग और घर के पालतू कुत्ते की मौत हो गई है। इसके साथ ही घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में लगी आग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घर में आग लगने का पता चलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।
बताया जा रहा है कि घर में आग लगने का पता जब मोहल्ले के लोगों को चला तो वह तुरंत मदद के लिए भागे। लेकिन तब तक घर में भयंकर तरीके से आग फैल चुकी थी और कोई भी घर में घुस नहीं सका। घटना के समय घर में एक बीमार बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद था, जो आग लगने पर बाहर नहीं आ सका और उसकी आग मैं जलकर मौत हो गई। इस हादसे में घर में मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई है।
वहीं घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी मैं जनि नुक्सान के साथ साथ परिवार का आर्थिक नुकसान भी बहुत हुआ है। हादसे में कमरे का सामान जलकर राख हो गया।