बड़ी खबर: AAP के 7 बागी सांसदों को भाजपा में विलय की मिली मंजूरी, BJP सांसदों की राज्यसभा में गिनती 113 हुई

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली : AAP से भाजपा में गए आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से भाजपा में विलय की मंजूरी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आप के सातों बागी सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। बड़ी बात यह है कि इस फैसले के बाद राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है जबकि AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है।

बता दें कि AAP से भाजपा में जाने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। इन सांसदों को राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी BJP के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि AAP ने रविवार को सभापति से सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। संजय सिंह ने भी लेटर लिखकर उन्हें दलबदल कानून के उल्लंघन का दोषी बताते हुए अयोग्य घोषित करने की अपील की। वहीं इस मामले में कपिल सिब्बल का कहना है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के मुताबिक सबसे पहले पार्टी को प्रस्ताव पास करके दूसरी पार्टी विलय करना पड़ता है। कोई भी सांसद दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप के सातो बागी सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को BJP सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी, जिसे आज सोमवार को स्वीकार कर लिया गया है।

Related posts

CM सुक्खू ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

केंद्रीय ग्रह मंत्री शाह की रैली से पहले जालंधर में दीवारों पर लिखे मिले ‘BJP भगाओ’ के नारे, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल