कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, कई सीनियर नेताओं का कटा पत्ता

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किये गए है। मिली जानकारी मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है। और कई सीनियर नेताओं के टिकट काटे है। कांग्रेस की सूची में कई मौजूदा पार्षदों को जगह न मिलने से पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि नए चेहरों पर विश्वास जताने के लिए उम्मीदवारों ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।

गौरतलब है कि मौजूदा पार्षद जसबीर सिंह बंटी समेत कई सीनियर नेताओं को टिकट नहीं दिया है। अनुसूचित जाति, सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

पार्टी ने वार्ड नंबर-1 से मलकीत सिंह, वार्ड नंबर-2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड नंबर-4 से संगीता कागड़ा और वार्ड नंबर-5 से प्रदीप शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर-6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर-7 से मुकेश राय, वार्ड नंबर-8 से जन्नत जहां नैना और वार्ड नंबर-9 से सुमेरी लाल पारचा को टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर-10 से रंजीत सिंह, वार्ड नंबर-11 से कमल बराड़, वार्ड नंबर-12 से सचिन गलाव, वार्ड नंबर-13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड नंबर-14 से कुलदीप कुकी, वार्ड नंबर-15 से लव कुमार और वार्ड नंबर-16 से उषा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वार्ड नंबर-17 से मोनिका नागपाल, वार्ड नंबर-18 से तरुणा मेहता, वार्ड नंबर-19 से सोनिया गुरचरण सिंह और वार्ड नंबर-21 से राजदीप कौर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-22 से मुकेश गोयल, वार्ड नंबर-23 से प्रेम लता, वार्ड नंबर-24 से चरणजीत विर्क, वार्ड नंबर-26 से कमलेश बनारसी दास और वार्ड नंबर-27 से दलविंदर सैनी चुनाव लड़ेंगे। वार्ड नंबर-28 से राजिंदर हिंदुस्तानी, वार्ड नंबर-30 से रश्मि प्रीम्टा, वार्ड नंबर-31 से रामचंद्र यादव, वार्ड नंबर-33 से विजय राणा, वार्ड नंबर-34 से गुरप्रीत गाबी और वार्ड नंबर-35 से जे.जे. सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Related posts

BJP-SAD गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रभात नगर में हुआ कार्यक्रम

पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार, पिछले 5 वर्षों में AAP सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी चुनावों में देगी जनता: राकेश राठौर

BJP-SAD मिलकर बनाएंगे पंजाब को रंगला, 2 वर्षों में नशे का खात्मा कर पंजाब को बनाएंगे सेहतमंद: राकेश राठौर