दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएंगे। प्रदेश में नशे की समस्या का दो वर्षों के भीतर खात्मा कर पंजाब को सेहतमंद, सुरक्षित और खुशहाल बनाना भाजपा-अकाली दल गठबंधन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली दल गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा।
राकेश राठौर ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क और बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज कपूरथला रोड स्थित कैनाल रेस्ट हाउस कॉलोनी में भाजपा-अकाली दल गठबंधन को मजबूत करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कपूरथला रोड स्थित कैनाल रेस्ट हाउस कॉलोनी में आयोजित बैठक में एमएसएमई के प्रदेश को-कन्वीनर कुमुद शर्मा के निवास स्थान बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध करवाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। भाजपा-अकाली दल गठबंधन पंजाब को नशामुक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास, सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।
राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश के लोग नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और विकास की धीमी रफ्तार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जनता अब सरकार के झूठे वादों और खोखले दावों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली दल गठबंधन जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव में उम्मीदवार कोई भी हो, लक्ष्य भाजपा-अकाली दल गठबंधन की जीत होना चाहिए। सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर गठबंधन की नीतियों और संकल्पों को पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पंजाब में गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और 2027 में पंजाब में विकास, सुशासन और खुशहाली के नए युग की शुरुआत होगी।
राकेश राठौर ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे पंजाब को नशामुक्त, सुरक्षित और खुशहाल बनाने के संकल्प में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का साथ दें और 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से सक्रिय भूमिका निभाएं। स्मोकिंग उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,मनीष विज नवीन शर्मा, अजय भारद्वाज, राजेश अरोड़ा, कुलभूषण शर्मा, गुरविंदर अरोड़ा, विजय शर्मा, योगेश मल्होत्रा, अजय वर्मा,यजीत हुरिया अमित भाटिया, उपस्थित थे।