जालंधर में सोमवार की सुबह 1 ढाबे में लगी भयंकर आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर वेस्ट इलाके में सोमवार की सुबह एक ढाबे में भयंकर आग लग गई। बताया जा जा रहा है कि जालंधर के 120 फूटी रोड पर स्थित ‘खाना खजाना वैष्णो ढाबा’ में सुबह आग लग गई। ढाबे में भयानक आग लगने से अंदर रखा लाखों का सामना जलकर राख हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि जब ढाबे में आग लगी तब ढाबा बंद था।

मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी की चपेट में आने से ढाबे का फर्नीचर और रसोई का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ढाबे में आग लगने का पता चलने के बाद पहले आसपास के लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग को बेकाबू होते देख स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी।

वहीं आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग में ढाबे के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसोई का कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। जिससे ढाबा मालिक को भरी नुकसान हुआ है।

Related posts

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

DAV की एक और बड़ी उपलब्धि, PSCST ने वर्मीकम्पोस्टिंग परियोजना को दी स्वीकृति