चंडीगढ़ की 2 महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम पर आया धमकी भरा CALL

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज सुबह फिर बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने कॉल कर DC दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की बात कही। बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। वहीं बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक अभी तक दोनों जगह पर किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में जांच की जा रही है और परिसरों में हर आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

वहीं साइबर टीम भी यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि काल कहां से आई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related posts

कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल-प्रियंका से मिले पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नई जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

अमेरिका में ड्रग्स कारोबार करते पंजाबी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चलाया CASO ऑपरेशन