जालंधर में नगर निगम के टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में डंप रोड पर नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से एक एक्टिवा सवार की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के डंप रोड पर नगर निगम का कूड़ा ढोने वाले टिप्पर ने एक अचीव को टक्कर मर दी। हादसे में गंभीर घायल होने के चलते एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मिंटू मल्ली के रूप में हुई है

इलाकावासियों के अनुसार घटना के बाद टिप्पर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया है। एक्सीडेंट के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वेस्ट और एसएचओ बस्ती बावा खेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके के पार्षद और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है किपुलिस को घटनास्थल के पास से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें निगम का टिप्पर आता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related posts

APJ कॉलेज के क्लासिकल डांस विभाग की अध्यक्ष जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

HMV कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया

PCMSD कॉलेज ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस