दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनमुन मॉल की ओर से बस और बाइक सवार आ रहे थे और बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान चौक पार करते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार बस नंबर पीबी 04 एए 7371 चालक द्वारा बाइक नंबर PB09 Q1716 को हिट किया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई।
इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं चालक बस चालक को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारी ने कहा कि बस चालक की पहचान की जा रही है।