Jalandhar: तेल की भट्टी में तकनीकी खराबी से फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गांव संगल सोहल क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वी.पी.ओ. संगल सोहल, लेदर कॉम्प्लेक्स के पास स्थित “बेस्ट वन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड” फैक्टरी में यह हादसा पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में फैक्टरी के शेड, मशीनरी और तैयार माल (स्टॉक) को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आग लगते ही फैक्टरी के कर्मचारियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि आग लगने से फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शेड, मशीनरी और स्टॉक को काफी क्षति पहुंची है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

वहीं फैक्टरी के डायरेक्टर तजिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तेल की भट्टी में आई अचानक तकनीकी खराबी सामने आया है। इलाके के लोगों ने कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम की तत्परता की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Related posts

AICC की नेशनल स्पोक्सपर्सन डॉली शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला अधिकार बिल के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : जिला स्तर पर वक्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला संपन्न

Breaking: जालंधर में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत