पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : जिला स्तर पर वक्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला संपन्न

दोआबा न्यूज़लाइन

राकेश राठौर ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से की शिष्टाचार मुलाकात

जालंधर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए वक्ताओं का प्रशिक्षण जोनल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में जोनल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी से शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष ने प्रशिक्षण अभियान को संगठन सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यपद्धति संबंधी विषयों पर सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।

कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की योजना, प्रशिक्षण सामग्री, वक्ताओं की तैयारी तथा जिला स्तर पर अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण महाभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Related posts

AICC की नेशनल स्पोक्सपर्सन डॉली शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला अधिकार बिल के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

Breaking: जालंधर में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

Jalandhar: तेल की भट्टी में तकनीकी खराबी से फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा