चंडीगढ़ के तोगा गांव में मोटर मार्केट में लगी भयानक आग, कई दुकानें और अंदर रखा सामान जलकर रख

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के डड्डू माजरा स्थित तोगा गांव की मोटर मार्केट में आज दोपहर भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में 5 दुकानें आ गईं। घटना में राहत भरी बात यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन शेड के अंदर और बाहर रखी कई पुरानी गाड़ियां और टायर्स जलकर रख हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन- फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। ये मार्केट डड्डूमाजरा रोड पर मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले तोगा रोड मार्ग के पास बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फायर कर्मियों द्वारा चिलचिलती गर्मी में भी आग बुझाने का कार्य जोरों- शोरों से किया जा रहा है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है। बताया जा रहा है कि मार्किट में एक्सीडेंट और पुरानी गाड़ियां, उनके इंजन, टायर, प्लास्टिक और अन्य स्पेयर पार्ट्स इत्यादि बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैलती चली गई।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशसन द्वारा आग को देखते हुए एहतियात के तौर पर मार्केट के दोनों ओर से सड़क बंद कर दी, ताकि लोगों को यहाँ आने से रोका जा सके और दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में कोई परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा सारे इलाके को खाली कराया गया है।

Related posts

BREAKING: पंजाब सरकार ने फिर बदली सरकारी दफ्तरों की Timing, जारी आदेश 1 जुलाई से लागू

पंजाब में अब बंद होगी स्कूलों की मनमानी, राज्य सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

पंजाब में 68 कानूनगो व पटवारियों के हुए तबादले, जारी List…