जालंधर कैंट में कूड़े के डंप में मिला लापता युवक का शव, दोस्त ने हत्या कर शव डंप में दफनाया

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कैंट इलाके स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर से आज एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कैंट का रहने वाला है और कुछ दिन से लापता था। जिसकी घरवालों ने पुलिस को कंप्लेंट भी की थी। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर- 15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी के रूप में हुई है, जो डीजे का काम करता था।

बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा बेटे के लापता होने की शिकायत देने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के डंप से युवक का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है की गुरप्रीत की हत्या उसके दोस्त ने की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के आरोपी गुप्रीत के दोस्त रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी रवि ने हत्या के बाद गुरप्रीत का शव डंप में दफना दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल नहर में फेंक दिए थे। लेकिन पुलिस जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली तो उसमें गुरप्रीत सिंह को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए तो देखा गया, लेकिन वहां से बहार आता नहीं दिखा। जिससे पुलिस को गुरप्रीत के दोस्त रवि पर शक हुआ।

जानकारी के अनुसार रवि जालंधर कैंट का निवासी है और डंप पर काम करता था। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूला और हत्या का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबूला की हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और उसने गुरप्रीत की हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्से में आकर रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी, 500 ग्राम हेरोइन और एक किलो अफीम बरामद

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज माता रानी की किन राशियों पर बरसेगी अपार कृपा, जानने के लिए पढ़ें राशिफल

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर अनयंत्रित होकर पलटी पराली से भरी 2 ट्रॉलियां, बाल-बाल बचे दोनों चालक