BREAKING: पंजाब सरकार ने फिर बदली सरकारी दफ्तरों की Timing, जारी आदेश 1 जुलाई से लागू

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक बार फिर राज्य के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार मौसम में थोड़े बदलाव और तापमान में कुछ राहत के बाद सरकार ने 1 जुलाई से सरकारी दफ्तरों के पुराने समय को बहाल करने का फैसला लिया है। अब फिर से सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कामकाज होगा। ये नए आदेश 1 जुलाई से लागू होंगे।

जारी आदेश की COPY :

बताते चलें कि पंजाब सरकार ने 24 मई 2026 को गर्मी और हीटवेव के बढ़ते असर को देखते हुए दफ्तरों के समय में बदलाव किया था। सरकार ने तब सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया था, लेकिन अब मौसम में बदलाव और तापमान में थोड़ी राहत के चलते फिर वही समय कर दिया है।

दरअसल उस समय पंजाब में लगातार तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था। मौसम विभाग की तरफ से भी कई जिलों में हीटवेव के अलर्ट जारी किए जा रहे थे। इसी के मद्देनजर सरकार ने यह अस्थायी व्यवस्था लागू की थी, ताकि कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके और कामकाज भी प्रभावित न हो।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर DGP पंजाब ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था का किया रिव्यू

वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला कीमती आईफ़ोन टेबलेट टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

जालंधर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किए 1,201 मामले, 7 महीनों में काबू किए 1,440 नशा तस्कर